डुमराव नप चुनाव -वार्ड 1-5 के परिणाम घोषित : पहले राउंड चेयरमैन में सुनीता गुप्ता व उप चेयर मैन में दशरथ चौधरी आगे

डुमराव नप चुनाव -वार्ड 1-5 के परिणाम घोषित : पहले राउंड चेयरमैन में सुनीता गुप्ता व उप चेयर मैन में दशरथ चौधरी आगे

वार्ड 1-5 के परिणाम घोषित : पहले राउंड चेयरमैन में सुनीता गुप्ता व उप चेयर मैन में दशरथ चौधरी आगे

वार्ड एक से पांच तक की गिनती पूरी, पार्वती बनी वार्ड की पार्षद

केटी न्यूज/ बक्सर

डुमरांव नगर परिषद चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में एक से पांच तक के वार्ड पार्षदों के भाग्य का फैसला हो चुका है। वह इस चरण में चेयरमैन पद पर पूर्व मुख्य पार्षद में सुमित गुप्ता की मां सुनीता गुप्ता लगभग 550 वोट से आगे चल रही है।  उप मुख्य पार्षद पद पर दशरथ चौधरी आगे चल रहे हैं। अब तक जारी रिजल्ट के अनुसार वार्ड 1 से पार्वती देवी दो से प्रमिला देवी 3 से चंदन कुमार 4 से लच्छू चौधरी तथा पांच से कमालुद्दीन वार्ड पार्षद पद पर विजई घोषित हुए हैं। चुनाव जीतने के बाद इन प्रत्याशियों के समर्थकों की बांछें खिल गई है जबकि विरोधियों में मायूसी छाई हुई है। वह जानकारों का कहना है कि अगले राउंड में चेयरमैन और उप चेयरमैन पर बढ़त बनाने वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है।