डुमरांव एनडीए कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, सफल रहा बिहार बंद

भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को डुमरांव में आयोजित बिहार बंद सफल रहा। सुबह से ही शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक एनडीए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्य आयोजन नया थाना के समीप हुआ,

डुमरांव एनडीए कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, सफल रहा बिहार बंद

-- प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए  कार्यकर्ता, दी सांकेतिक गिरफ्तारी

केटी न्यूज/डुमरांव

भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को डुमरांव में आयोजित बिहार बंद सफल रहा। सुबह से ही शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक एनडीए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्य आयोजन नया थाना के समीप हुआ,

जहां हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। सभा की अध्यक्षता शहर के प्रख्यात बुद्धिजीवी प्रोफेसर श्याम नारायण राय ने की, जबकि संचालन भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, वर्तमान अध्यक्ष विजय कुशवाहा, जदयू नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता आदि ने किया। 

--- मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं 

सभा को संबोधित करने वालों में मनोज सिंह, दीपक यादव, पिंकी पाठक, गोपालजी गुप्ता, विपिन बिहारी सिंह, सहित दर्जनों वक्ता शामिल थे।वक्ताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो आज भारत की गरिमा और अस्मिता के प्रतीक बन चुके हैं,

उनकी माताश्री के खिलाफ अमर्यादित शब्द कहना पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। भाजपा और एनडीए ऐसी राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वक्ताओं ने आगे कहा कि विपक्ष जनता का ध्यान भटकाने और समाज को बांटने के लिए अनर्गल बयानबाज़ी कर रहा है। लेकिन डुमरांव की धरती ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है और यह संघर्ष सड़कों से संसद तक जारी रहेगा।

--- नारेबाज़ी से गूंजा डुमरांव

मुख्य मार्ग पर थाना के सामने कार्यकर्ताओं ने घंटों धरना दिया। सड़क पर बैठकर सभा हुई, जिसमें महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली। जोरदार नारेबाज़ी से डुमरांव की गलियां गूंज उठीं। आमजन भी इसमें शामिल हुए और एनडीए के आंदोलन को समर्थन दिया। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री और देश की अस्मिता की रक्षा के लिए वे हर मोर्चे पर संघर्षरत रहेंगे।

--- नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री ओम ज्योति भगत, युवा मोर्चा युवती संपर्क प्रदेश प्रभारी डॉ. वंदना भगत, प्रमिला पांडे, शिला त्रिवेदी, पिंकी पाठक, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष  बिंदा, मलती, पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, डुमरांव प्रभारी बलराम पांडेय, पूर्व जिला मंत्री राजीव कुमार भगत, नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा, केशठ मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत तिवारी, सोनवर्षा मंडल अध्यक्ष पिंकू चौबे, नवानगर मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्ता, चौगाई मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, डुमरांव ग्रामीण अध्यक्ष नंदजी

भारती, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, रितेश चौबे, विजय शंकर तिवारी, डुमरांव महामंत्री बप्पी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, सतेन्द्र पासवान, अन्ना शाह, विपिन सिंह, संतोष दुबे, मनोज पाठक, आरएलएम के अमरेन्द्र केवट, मुखिया सिंह कुशवाहा, रोहित सिंह, अविनाश त्रिपाठी, अभिषेक रंजन, बजरंगी तिवारी, राहुल सूर्यवंशी, दयाशंकर तिवारी, भिखारी भारती, सोनू कुमार, पप्पू सिंह, धीरज कुमार, मनीष यादव, राजा यादव, शुभम राय,

अजय राय, उपेंद्र राय, आतिश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। मालती देवी, फूल कुमारी देवी, सुमन देवी, मीरा देवी, पूनम देवी सहित अनेक मातृशक्ति ने एनडीए के आंदोलन को मजबूती दी।

--- विकसित भारत, विकसित बिहार का लिया संकल्प

सभा के अंत में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित बिहार के संकल्प को लेकर गांव-गांव और गली-गली तक संघर्ष को जारी रखेंगे।आज का बिहार बंद डुमरांव की धरती पर यह साबित कर गया कि जनता प्रधानमंत्री और देश की गरिमा के खिलाफ किसी भी अपशब्द को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।