पुराना भोजपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया जेडीयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का स्वागत

रविवार को पुराना भोजपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जदयू के वरिष्ठ नेता तथा एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम डुमरांव भाजपा के नगर मंत्री मुखिया सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया।

पुराना भोजपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया जेडीयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का स्वागत

केटी न्यूज/डुमरांव

रविवार को पुराना भोजपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जदयू के वरिष्ठ नेता तथा एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम डुमरांव भाजपा के नगर मंत्री मुखिया सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वे एमएलसी बनने के बाद पहली बार बक्सर आए थे।

अपने संबोधन में जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आगे भी एकजुट होकर सरकार काम करेगी और बिहार को अग्रणी राज्यों की सूची में दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता बिहार में एनडीए और जदयू की सरकार बनाएगी, जिससे राज्य के हर क्षेत्र का चौतरफा विकास हो सकेगा।

वही, उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ भी की। जदयू एमएलसी अपने स्वागत से अभिभूत दिखे। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक यादव, जगदम्बा पाठक, नीरज सिंह, अभिषेक रंजन, सौरव पाठक, संदीप पाठक, मनीष कुमार, राजीव रंजन सिंह सहित अन्य कई मौजूद रहे।