बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय समाज पार्टी, जय सिंह बने प्रत्याशी

बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय समाज पार्टी, जय सिंह बने प्रत्याशी

- बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

केटी न्यूज/बक्सर

राष्ट्रीय समाज पार्टी बक्सर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने जय सिंह को अपना उम्मीद्वार घोषित किया है। शनिवार को रासपा की एक बैठक बक्सर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई थी। जिसमें पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल पाठक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एस के यादव के द्वारा जय सिंह को बक्सर लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया।

बैठक का कार्यक्रम का संचालन युवा नेता टिशू कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र में महादेव जनकर साहब के सपने को साकार करने के लिए हम लोग हरपल तैयार है। बक्सर लोकसभा की जो दुर्दशा हो गई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

राजनैतिक दलों ने बक्सर को सिर्फ चारागाह बनाकर छोड़ दिया है। चुनाव के बाद किसी को यहां की जनता की सुधि नहीं रहती है। टिशु ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य यही है कि बक्सर की जनता को बक्सर के विकास के लिए जागरूक किया जाए, ताकि बक्सर की जनता सही प्रत्याशी को चुन सकें।

मौके पर चंदन कुवंर, संतोष गिरी, धनु कुमार, राहुल सिंह, आयूश सिंह, प्रदेश प्रधान, महासचिव डॉ पंकज कुमार, जमुई जिलाध्यक्ष शंकर शाह सहित प्रदेश स्तर के आधा दर्जन पदाधिकारी व दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।