चिराग पासवान का विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को गांव गांव तक पहुंचाना है लक्ष्य- अरुण भारती

शुक्रवार को बक्सर में लोजपा रामबिलास का बुथ स्तरीय नव संकल्प संवाद, सम्मान सह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने किया।बैठक की शुरूआत में जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथी व विशिष्ट अतिथी का गर्मजोशी से अंगवस्त्र, फूलमाला, टोपी व तलवार से सम्मानित किया।

चिराग पासवान का विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को गांव गांव तक पहुंचाना है लक्ष्य-  अरुण भारती

- बक्सर में आयोजित हुई लोजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं ने जिले के किसी एक विस से चुनाव लड़ने की भरी हुंकार

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार को बक्सर में लोजपा रामबिलास का बुथ स्तरीय नव संकल्प संवाद, सम्मान सह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने किया।बैठक की शुरूआत में जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथी व विशिष्ट अतिथी का गर्मजोशी से अंगवस्त्र, फूलमाला, टोपी व तलवार से सम्मानित किया।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथी के तौर पर लोजपा रामविलास बिहार झारखंड के संगठन सह चुनाव प्रभारी व जमुई लोकसभा सांसद अरुण भारती, संगठन व चुनाव के सह प्रभारी खगड़िया लोकसभा सांसद राजेश वर्मा। विशिष्ट अतिथी के तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना व प्रदेश प्रवक्ता सह संगठन प्रभारी कुमार सौरभ सिंह भी शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में बक्सर जिला संगठन की जिला, प्रखंड, नगर, पंचायत व बुथ स्तरीय कमिटि की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा की लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का विकसित बिहार बनाने वाला विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को हमारे एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचा रहे है।

बक्सर लोजपा रामविलास का संगठन बुथ स्तर तक काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बक्सर काफी मजबूत है ।वहीं, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी कहा कि बक्सर में बुथ स्तर तक संगठन काफी मजबूत है। एनडीए गठबंधन के अंतर्गत लोजपा रामविलास बक्सर जिला में विधान सभा सीट निश्चित तौर पर लडे़गी।

उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता जो वर्षाें से पार्टी के प्रति समर्पण के भाव से कार्य कर रहे है, उनको ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिला प्रभारी ललन पासवान, जिला सह प्रभारी विजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, विवेक पांडेय, नौशाद आलम, उरजेश राय, अर्जुन तिवारी, राजीव रंजन पासवान, अरुण कुमार पासवान, ठाकुर भानुशंकर सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा,

जनार्दन पासवान, अभिषेक पांडेय, रामजी राय, सुनिल बारी, जंगबहादुर पासवान, अलीशेर शाह, गिरदावल राजभर, तुफान राज पासवान, ओमप्रकाश पासवान, मनोज सिंह, विजय तिवारी, हरेराम चौबे, शैलेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर सिंह, धर्मपाल पांडेय, संजीव राय, राहुल चौबे, रिंकू पांडेय, सुनील पासवान, सुरेन्द्र उपाध्याय, राजेश राम, राकेश दुबे, गोल्डी दुबे, अतुल पासवान,

कृष्णा रजक, दीपक कुमार सिंह, धू्रव पासवान, प्रवीण तिवारी, मुकुंद बारी, राजु पासवान, बिकास भगत, अप्पू चौबे, गोलु श्रीवास्तव, पपु कुमार पासवान, विष्णु कांत प्रियदर्शी, सुरेन्द्र राम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।