जदयू के नए जिलाध्यक्ष बने राजकुमार शर्मा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव के तहत बुधवार को बक्सर जिले को नया जिलाध्यक्ष मिल गया। ब्रह्मपुर निवासी और लंबे समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा को जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार प्रदेश जदयू के संगठनात्मक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय पटना से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा 25 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें बक्सर का नाम भी शामिल है।
केटी न्यूज/बक्सर
जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव के तहत बुधवार को बक्सर जिले को नया जिलाध्यक्ष मिल गया। ब्रह्मपुर निवासी और लंबे समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा को जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार प्रदेश जदयू के संगठनात्मक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय पटना से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा 25 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें बक्सर का नाम भी शामिल है।राजकुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।

पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।राजकुमार शर्मा लंबे समय से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि वे एक सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने राजकुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वे पार्टी को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।वहीं पूर्व मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष निराला ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में जदयू संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में तेजी आएगी।जिले के जदयू कार्यकर्ताओं ने भी नए जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को नई दिशा मिलेगी।

