भाजपा में नहीं थम रहा अश्विनी चौबे का विरोध, कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाल फूंका पुतला

भाजपा में नहीं थम रहा अश्विनी चौबे का विरोध, कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाल फूंका पुतला

- केन्द्रीय मंत्री का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व से टिकट नहीं देने की मांग की

केटी न्यूज/डुमरांव

मंगलवार को डुमरांव में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का शव यात्रा निकाल पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व को उन्हें 2024 में बक्सर लोक सभा से उम्मीद्वार नहीं बनाए जाने की मांग भी की है।

कार्यकर्ताओं का यह विरोध सांसद द्वारा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तथा संगठन में बाहरी तत्वों को पदाधिकारी बनाए जाने को लेकर है। इस शव यात्रा व पुतला दहन का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश राय, संतोष कुमार दूबे, अशोक कुमार तिवारी, इंदल सिंह,

विपीन सिंह आदि ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से उनके पुतला को लेकर पूरे शहर में घुमाया गया तथा बाद में नया थाना के पास पहुंच पुतले को जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा 31 जुलाई तक

उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने वालों का कहना था कि वे लोग पार्टी हित में ऐसा कर रहे है। पुतला दहन करने वालों में ओमप्रकाश सिंह,

रितेश कुमार सिंह, मिंटू कोहार, पिंटू सिंह, संटू कुमार सिंह, वसंत राम, रितेश शर्मा, अभिषेक चौरसिया, अमित कुमार सिंह, अमर वर्मा, मोहन सिंह, बंटी सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।