गांजा की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल
कोरानसराय पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोरानसराय केसठ नहर मार्ग से गांजा की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 1.890 ग्राम गांजा बरामद किया है।

केटी न्यूज/डुमरांव
कोरानसराय पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोरानसराय केसठ नहर मार्ग से गांजा की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 1.890 ग्राम गांजा बरामद किया है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह उर्फ विद्याभूषण पिता स्व. हीरा सिंह तथा शशिकांत सिंह पिता स्व. सत्यनारायण सिंह शामिल है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पप्पू का अपराधिक इतिहास है तथा वह लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है।
इस संबंध में कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नहर मार्ग स्थित ईंट भट्ठा के पास से दोनों को गांजा के साथ गिरफतार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थो के तस्कर इस मार्ग से गांजा की खेप लेकर जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम को ईंट भट्ठा के पास तैनात किया गया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों व शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ सघन अभियानव चलाया जा रहा है।