छत पर बेटी के साथ सो रही महिला को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली, जांच में जूटी पुलिस

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार की रात छत पर सोई एक महिला को गोली लग गई। जख्मी महिला को गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है। इसके बाद जख्मी हालत में खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां इलाज कराया जा रहा है। जख्मी महिला लक्ष्मणपुर गांव निवासी पत्नी कलावती देवी 45 पत्नी स्व. त्रिलोकी प्रसाद के रूप में हुई।

छत पर बेटी के साथ सो रही महिला को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली, जांच में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार की रात  छत पर सोई एक महिला को गोली लग गई। जख्मी महिला को गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है। इसके बाद जख्मी हालत में खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां इलाज कराया जा रहा है। जख्मी महिला लक्ष्मणपुर गांव निवासी  पत्नी कलावती देवी 45 पत्नी स्व. त्रिलोकी प्रसाद के रूप में हुई।  जख्मी महिला कलावती देवी ने पुलिस को दिये वयान में बोली है कि प्रतिदिन के तरह रविवार की शाम भी खाना खाकर अपने सभी बच्चों और परिवार के साथ घर के छत पर सोए थे।

इसी बीच अचानक मेरे पीठ पर जोर से दर्द हुआ तो चिल्लाने लगी। इसके बाद बगल में सोई अपनी बेटी को उठाया,तो उसने देखा कि पीठ से खून आ रहा है। तभी मेरी नजर नीचे गिरी एक गोली पर पड़ी। उसके बाद इस घटना की जानकारी अन्य परिवार वालों को दी। परिवार वाले तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए। कलावती देवी ने कहा कि गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसी पर कोई शक भी नहीं कर सकते। गोली किसने चलाई,किस मकसद से चलाई ये जांच का विषय है।

उन्होंने बताया कि उनकी पति की मौत चार साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद से एक बेटा एवं पांच बेटियों की देखभाल वो खुद कर रही है। वहीं इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना देर रात की है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि गोली किसने चलाई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।