Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

पूर्व प्रधानमंत्री ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर बोला सीधा हमला

बोले- कांग्रेस की सरकार ही देश को सही दिशा में ले जा सकती है और जनता के हितों की रक्षा कर सकती है

भाजपा सरकार ने गलत तरीके से अग्निवीर योजना गलत तरीके से बनाकर थोप दी 

केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला, उन पर चुनाव प्रचार के दौरान घृणास्पद भाषण देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की मर्यादा को गिराने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही देश का विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है, जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी।

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही देश को सही दिशा में ले जा सकती है और जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने सेना के लिए भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई अग्निवीर योजना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यह योजना गलत तरीके से बनाई और थोप दी। पंजाब के मतदाताओं को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि भाजपा सोचती है कि देशभक्ति, बहादुरी और सेवा का मूल्य केवल चार साल है। यह उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है।

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

पीएम मोदी पर आरोप

मोदी पर हमला करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चाओं पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं। मोदी जी सार्वजनिक चर्चाओं की गरिमा को कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और इस तरह प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को भी कम किया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है, यह केवल भाजपा का कॉपीराइट है।

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का, यह बयान पूरी तरह झूठा 

मनमोहन सिंह ने कहा, "मैंने आज तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो समाज के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए इतने नफरत भरे, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल करता हो।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने उनके नाम पर कुछ झूठे बयान भी दिए हैं। मोदी ने मनमोहन सिंह पर यह कहने का आरोप लगाया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इस पर मनमोहन ने कहा कि यह बयान पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है।

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश को सही दिशा में ले जाने के लिए कांग्रेस की सरकार की जरूरत है। उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील की और कहा कि कांग्रेस ही देश के विकास और प्रगतिशील भविष्य को सुनिश्चित कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की नीतियों और उनके कार्यों की कड़ी आलोचना की और कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद नकली है और वे देश के हित में नहीं हैं

मनमोहन सिंह बोले... मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं

मनमोहन सिंह के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके इस पत्र से पंजाब के मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलकर चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।