फर्जी एग्रीमेंट के सहारे 3.90 लाख रुपये हड़पने का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

स्थानीय पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर मोटी रकम हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान डुमरांव नगर के गौशाला रोड निवासी प्रदीप कुमार, पिता भी सिंह के रूप में हुई है।

फर्जी एग्रीमेंट के सहारे 3.90 लाख रुपये हड़पने का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर मोटी रकम हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान डुमरांव नगर के गौशाला रोड निवासी प्रदीप कुमार, पिता भी सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत गारा गांव निवासी आदित्य प्रकाश ने डुमरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।दर्ज प्राथमिकी में आदित्य प्रकाश ने आरोप लगाया है कि प्रदीप कुमार ने बंद एग्रीमेंट के आधार पर उससे कुल 6 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद उसने केवल 2 लाख 60 हजार रुपये वापस किए, जबकि शेष 3 लाख 90 हजार रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने बकाया राशि की मांग की तो आरोपित द्वारा उसे धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि पैसे की वापसी को लेकर कई बार बातचीत की गई, लेकिन आरोपित ने टालमटोल करते हुए रकम लौटाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने न्याय की गुहार लगाते हुए डुमरांव थाने में मामला दर्ज कराया।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपों की सत्यता की पड़ताल की और मामले में आरोपित की संलिप्तता सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।