Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

कॉलेजों को अराजक तत्वों के चंगुल से मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना जारी

शैक्षणिक परिसरों में अराजकता के विरुद्ध सतीश चंद्र कॉलेज में जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। जिसमें अराजक तत्वों पर शीघ्र कार्यवाही करने और जनपद के महाविद्यालयों को अराजक तत्वों के चंगुल से मुक्त करने का आह्वान किया गया।

कॉलेजों को अराजक तत्वों के चंगुल से मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना जारी

- सतीश चंद्र कॉलेज में जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी 

केटी न्यूज/बलिया : जनपद के शैक्षणिक परिसरों में अराजकता के विरुद्ध सतीश चंद्र कॉलेज में जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। जिसमें अराजक तत्वों पर शीघ्र कार्यवाही करने और जनपद के महाविद्यालयों को अराजक तत्वों के चंगुल से मुक्त करने का आह्वान करते हुए जिला प्रशासन के उदासीन रवैए की आलोचना की गई। धरने में बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस और शेरे बलिया चित्तू पांडे को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय के प्रति डॉ. अंबेडकर की प्रतिबद्धता और उनके सरोकारों को याद करते हुए शिक्षक कर्मचारी संघर्ष को और धार देने की बात कही।

मंगलवार को जिलाधिकारी की ओर से धरनारत शिक्षक एवं कर्मचारियों से वार्ता करने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल भेजा गया। जिसमें नगर क्षेत्राधिकारी, नगर कोतवाल एवं एसडीएम सदर शामिल थे। शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा उक्त प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए और स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शिक्षक-कर्मचारियों का धरना अनवरत जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस मामले में शीघ्र उचित कार्यवाही करेगा।

माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को धरने में स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ जैनेंद्र पांडेय, श्रीरंगनाथ मिश्र, डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, संतोष चौबे, रामकृष्ण उपाध्याय, डॉ रामनरेश, डॉ अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ बृजेश सिंह, डॉ अशोक सिंह, डॉ फूलबदन सिंह, डॉ ममता वर्मा, डॉ विनीत राय, डॉ दिलीप श्रीवास्तव,पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जनार्दन यादव और दिनेश प्रजापति, शिक्षणेतर कर्मचारी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और महामंत्री राम कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।