स्थापना दिवस पर बक्सर में गंगा स्वच्छता का संदेश, नाथ बाबा घाट से निकली जागरूकता की अलख

बक्सर के स्थापना दिवस के अवसर पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के तहत मंगलवार को शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया गया। जिलाधिकारी साहिला की उपस्थिति में नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रतिज्ञा एवं नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में जागरूकता की एक नई लहर देखने को मिली।

स्थापना दिवस पर बक्सर में गंगा स्वच्छता का संदेश, नाथ बाबा घाट से निकली जागरूकता की अलख

__ स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, वृक्षारोपण और नुक्कड़ नाटक के जरिए जनमानस को किया गया जागरूक, स्कूल-कॉलेजों व संस्थाओं ने भी मनाया स्थापना दिवस

केटी न्यूज/बक्सर:

बक्सर के स्थापना दिवस के अवसर पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के तहत मंगलवार को शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया गया। जिलाधिकारी साहिला की उपस्थिति में नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रतिज्ञा एवं नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में जागरूकता की एक नई लहर देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा नाथ बाबा घाट स्थित पार्क में वृक्षारोपण से हुई।

इसके बाद घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने और घाट की समुचित सफाई सुनिश्चित की गई।इस अभियान में एनसीसी, “माई भारत”, हिंदुस्तान स्काउट एवं रूद्र ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।जिलाधिकारी साहिला ने उपस्थित अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि गंगा में कचरा, प्लास्टिक या पूजन सामग्री न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।प्रभात फेरी नाथ बाबा घाट से प्रारंभ होकर मॉडल थाना होते हुए पीपी रोड से गोला घाट तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। खास बात यह रही कि एनसीसी एवं अन्य संगठनों के सदस्यों ने पीपी रोड के दुकानों पर “हम गंगा जी को प्रदूषित नहीं करेंगे” का स्टीकर लगाकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और निजी संस्थाओं द्वारा भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं तो कहीं स्वच्छता जागरूकता रैलियां निकाली गईं। छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बक्सर के गौरवशाली इतिहास और स्वच्छ भविष्य के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास से ही गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।