भाजपा को हराने के लिए राजद ने चार-पांच निर्दलीयों को किया था फंडिंग

भाजपा को हराने के लिए राजद ने चार-पांच निर्दलीयों को किया था फंडिंग

- आभार यात्रा के तहत डुमरांव पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

केटी न्यूज/डुमरांव

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा द्वारा आभार यात्रा निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में बक्सर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश रविवार को डुमरांव पहुंचे। छठिया पोखरा के पास आयोजित एक निजी सभागर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आभार यात्रा में डुमरांव विधानसभा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने संबोधन में मिथिलेश ने कार्यकर्ताओं और जनता को आभार प्रकट करते हुए कहा कि भले ही हम लोग बक्सर से चुनाव हार गए हों लेकिन केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बन गई है। जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिल से आभार प्रकट करता हूं। भाजपा नेता ने कहा कि मैं कही और जाने वाला नही हुं, अब मैं पूर्ण रुप से बक्सर का हो गया हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में बक्सर लोकसभा के सभी 6 विधानसभा सीट को जीतना ही सभी एनडीए कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए।

श्री तिवारी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद समर्थक बीएलओ ने बहुत से भारतीय जनता पार्टी के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिया था, ताकि राजद को इसका सीधा फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सेंसेटिव बूथ का लिस्ट किसी व्यक्ति विशेष के कहनें पर जारी किया था। बक्सर लोकसभा के विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं, भले ही मैं चुनाव हार गया लेकिन 4 लाख 8 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने जो मुझपर और भाजपा पर भरोसा जताया है। उसके लिए मैं हर पल, सदैव तैयार और तत्परता पूर्वक खड़ा रहूंगा।

मिथिलेश ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए राजद ने चार पांच निर्दलीय को खड़ा कर फंडिंग किया गया, जिससे की भाजपा का 71000 हजार वोट कट गया और जीता हुआ सीट हम हार गये। आभार सभा को सम्बोधित करते भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने  कहा कि बक्सर लोकसभा से एनडीए की हार कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं की हार है। बक्सर लोकसभा से राजद भ्रम फैलाकर जीत दर्ज किया है। जिसका जबाब हम और हमारी पार्टी तथा डुमरांव की जनता समय से देने का कार्य करेगी।

आभार सभा की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन निर्भय राय द्वारा किया गया। मौके पर जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ कतवारु सिंह, अनिल पांडेय, श्रीमन नारायण तिवारी, राजू कुशवाहा, इन्द्रलेश पाठक, सौरभ तिवारी, दीपक यादव, बलराम पाण्डेय, विन्धयाचल पाठक, संजय सहाय, मनोज सिंह, कमलेश सिंह, शीला त्रिवेदी, पिंकी पाठक, लाला सिंह जदयू सहित भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।