Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जानने योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे।यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जाना।

अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जानने योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे
Yogi adityanath

केटी न्यूज़/ऋषिकेश

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे।यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जाना। ऋषिकेश एम्स में पिछले कुछ समय से योगी आदित्यनाथ की माताजी का उपचार चल रहा है।जिसके लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय-समय पर अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आना पड़ता है।

अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जानने योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण, जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जानने योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे

एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर योगी ने अपनी माताजी का हालचाल जाना और एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रूद्र प्रयाग हादसे के घायलों का हालचाल भी जाना और अस्पताल प्रशासन को उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा।

अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जानने योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे

योगी आदित्यनाथ मास्क लगाकर मां के सामने बैठे थे, फिर मां के कुछ कहने पर उन्होंने चेहरे से मास्क हटा दिया। योगी ने अपने फेसबुक और एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें मां कैप्शन के साथ फोटो साक्षा की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।