सदस्यता महाअभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ डुमरांव में आयोजित हुई हम की बैठक
डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की जिला इकाई ने संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को धार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। यह बैठक बुधवार को एक निजी आवास पर जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
__ संगठन विस्तार पर फोकस, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की जिला इकाई ने संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को धार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। यह बैठक बुधवार को एक निजी आवास पर जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।बैठक का मुख्य एजेंडा जिले में चल रहे महा सदस्यता अभियान की प्रगति का आकलन करना और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई रणनीति तैयार करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार राय ने किया, जबकि प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी एवं सदस्यता प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बैठक का नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अभिषेक पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके संगठनात्मक ढांचे पर निर्भर करती है। ऐसे में जरूरी है कि पार्टी की सक्रियता बूथ स्तर तक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।बैठक में पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि जनता के बीच निरंतर उपस्थिति और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता ही संगठन की असली पहचान होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक ले जाने की योजना पर जोर दिया गया।समीक्षा के दौरान सदस्यता अभियान की उपलब्धियों और कमियों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने अभियान में तेजी लाने के लिए युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं को विशेष रूप से जोड़ने की आवश्यकता बताई। साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित कर अभियान को गति देगा।

बैठक में हरेंद्र सिंह, सुमंत कुमार सिंह, सरोज कुमार पासवान, वीरेंद्र पांडेय, संजय कुमार, दिग्विजय सिंह, रमेश गुण, दीपक कुमार, मोहम्मद रोज अंसारी, शीला देवी, सीमा देवी, प्रियंका कुमारी, विजय कुमार, विनोद पाल, विजयंती कुमारी, लालबाबू प्रसाद, विष्णु कुमार, अखिलेश पासवान, किशोरी राम और सुरेंद्र राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में सभी ने एकजुट होकर सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का संकल्प लिया।

