डुमरांव में जनगणना 2027 को लेकर बैठक, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना

प्रखंड सभागार डुमरांव में शुक्रवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 अप्रैल से शुरू होने वाली स्वगणना प्रक्रिया एवं 2 मई से प्रारंभ होने वाले व्यापक जनगणना कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आमजन के बीच जागरूकता फैलाने और उनके सहयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

डुमरांव में जनगणना 2027 को लेकर बैठक, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना

__ अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से किया सहयोग का आह्वान, एचपीवी टीकाकरण पर भी दिया गया प्रशिक्षण

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रखंड सभागार डुमरांव में शुक्रवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 अप्रैल से शुरू होने वाली स्वगणना प्रक्रिया एवं 2 मई से प्रारंभ होने वाले व्यापक जनगणना कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आमजन के बीच जागरूकता फैलाने और उनके सहयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। उन्होंने उपस्थित त्रिस्तरीय पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों तथा डीलर संघ के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने बताया कि आम नागरिक विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की गणना कर सकते हैं। इसके लिए एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का पंजीकरण संभव होगा, इसलिए सही जानकारी दर्ज करना आवश्यक है।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद, आपूर्ति पदाधिकारी भरत तिवारी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।इसके साथ ही जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी गार्डिसील टीकाकरण के संबंध में भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं बीसीएम ने इस टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे समाज में महिलाओं और किशोरियों के बीच जागरूकता फैलाएं।उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीका बेहद महत्वपूर्ण है, जो भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए अधिक से अधिक बच्चियों को इस योजना का लाभ दिलाना आवश्यक है।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने जनगणना एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।