राजद ने किया सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन

राजद ने बुधवार को डुमरांव विधासभा क्षेत्र का सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता मुन्ना खां ने व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया।

राजद ने किया सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन

केटी न्यूज/डुमरांव

राजद ने बुधवार को डुमरांव विधासभा क्षेत्र का सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता मुन्ना खां ने व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय पर चर्चा किया और कहा कि राजद शुरू से ही सामाजिक न्याय की बातें करते आया है। राजद आज भी सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। राजद के रहते सामाजिक न्याय को तोड़ने वालों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक को पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान, विजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक बेलाल खां, प्रदेश महासचिव आरती देवी, प्रदेश महासचिव आदिल रिजवी आदि ने संबोधित किया।

मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, सत्येन्द्र यादव, शारदा यादव, मेंहदी हसन, जगनारायण, कृष्णाबहादूर राम, भगवानजी, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र यादव, उमेश प्रसाद, संतोष भारती, निर्मल कुशवाहा, धनपत चौधरी, सत्येन्द्र आजाद, श्रीकांत यादव, हरेन्द्र सिंह, बिहारी चौहान, अर्जुन कुशवाहा, राम प्रवेश यादव, नागेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह समेत सभी बूथ व पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।