जैसे नेता वोट मांगने जनता के दरवाजे पर जाते है वैसे ही जनता का समस्याओ का निदान के लिये जनता के दरवाजे पर जाना होगा : रवि उज्जवल
रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने जनता एग्रीमेन्ट पद यात्रा के दौरान नावानगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गिरधर बराँव, रूपसागर, भटौली का यात्रा किया। उन्होंने कहा की वर्तमान विधायक से लोग नाखुश है, डुमरॉव विधानसभा में जनता बदलाव के लिए तैयार है, पद यात्रा में रोज कारवां बढता जा रहा है

केटी न्यूज, डुमरांव।
रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने जनता एग्रीमेन्ट पद यात्रा के दौरान नावानगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गिरधर बराँव, रूपसागर, भटौली का यात्रा किया। उन्होंने कहा की वर्तमान विधायक से लोग नाखुश है, डुमरॉव विधानसभा में जनता बदलाव के लिए तैयार है, पद यात्रा में रोज कारवां बढता जा रहा है
बुजुर्गो का अनुभव युवाओं का जोश सब साथ है। अपनी यात्रा के दौरान लोगों किये जा रहे वादा को एग्रीमेन्ट करने के बाद कहा की 2025 विधानसभा चुनाव में आप हमे अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाते हैं तो जनता की समस्याओं के लिए सभी पंचायत मे जनता समस्या भवन सभी पंचायत में बनाया जाएगा, जहां महीना में एक दिन बैठक कर समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे नेता वोट मांगने जनता के दरवाजे पर जाते है
वैसे ही जनता की समस्याओं का निदान के लिये जनता के दरवाजे पर जाना चाहिए, तब बदलाव होगा। दौरा मे साथ पूर्व नावानगर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सरदार कुशवाहा, पूर्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष डुमरॉव विरेन्द्र कुशवाहा, गुरूदेव सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, पप्पु मौर्या, कृष्ण कुशवाहा,लल्लू सिंह, सुरेश सिंह, श्री निवास, सुभाष सिंह, अभिषेक कुशवाहा, राजू राम, राजन कुशवाहा, दिपू कुमार, जगजीवन राम, श्री राम सिंह कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा ,पियूष कुमार इत्यादि नेतागण उपस्थित थे।
घरेलू हिंसा व दहेज उत्पिड़न रोकने में कारगर सिद्ध हो रहा है जीविका अधिकार केन्द्र
अधिकार केन्द्र ने पिछले वर्ष 30 मामलों को सुलह कर न्याय दिलवाया
केटी न्यूज, डुमरांव। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में खुला जीविका दीदी अधिकार केन्द्र मजबूर महिलाओं को न्याय दिलाने में कामयाब साबित हो रहा है। केन्द्र के माध्यम से काम कर रही सक्षमा दीदी गांव और शहर में लोगों के दरवाजे पर जाकर जानकारी हासिल करती है, कोई समस्या सामने आता है,
तो उस आपसी सहमति से सुलाझने की कोशिश करती हैं। इसमें उनको कामयाबी भी मिलती और नहीं भी। मिली जाकारी के अनुसार इनके द्वारा पिछले वर्ष 2024-25 में 30 घेरेलू हिंसा, दहेज हिंसा और शराब पीकर मारपीट करने वाली हिंसा को सुलझाने में कायाबी मिली, जिससे संबंधित परिवार वालों की खुशी लौट आयी।
बुधवार को जीविका दीदी अधिकार केन्द्र में सक्षमा दीदी के साथ रीजन कोऑडीनेटर अनुप कुमार बैठक की। बैठक में सक्षमा दीदियों ने खुलकर अपनी बतों को रखा। उन्होंने बताया की फिल्ड में उन्हें प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है। जब किसी के घर में हमलोग जाते हैं तो सबसे पहले परिवार के लोग हमलोगों से आई प्रूफ मांगते हैं। लिहाजा हमलोगों को आईडी कार्ड बनवाया जाए।
रीजन कोऑडीनेटर ने कहा कि इस संबंध वार्ता चल रही है, इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। मालूम हो कि जिले के दो प्रखंड सिमरी और बक्सर को छोड़कर अन्य सभी में यह कार्य चल रहा है। इसमें सक्षमा दीदी का फोकस घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और शराब पीकर महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर रहता है। इसमें लगी सक्षमा दीदी रेखा कुमारी, रिंकू कुमारी, शारदा कुमारी, कमला कुमारी, संगीता देवी,
ने रीजन कोऑडीनेटर और डाक कोऑडीनेटर से बात करने के क्रम में बताया की कुछ ऐसे केश मिले जिन्हें सुलझाने काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में दोनों अधिकारियों ने बताया की ऐसे केशेज को महिला थाना, साईबर अपराध थाना और महिला हेल्पलाइन को भेज दिया जाता है।