भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के भ्रष्टाचारी राज्यसभा सदस्य का किया पुतला दहन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के भ्रष्टाचारी राज्यसभा सदस्य का किया पुतला दहन

केटी न्यूज/बक्सर 

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू का पुतला दहन किया। पुतला दहन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने किया। बता दें कि दो दिन पहले ही उक्त राज्य सभा सदस्य के घर से भ्रष्टाचार की अकूत संपत्ति मिली है। अबतक 300 करोड़ रूपये कैश मिलने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है।

भ्रष्टाचारी राज्य सभा सांसद का पुतला दहन वीर कुंवर सिंह चौक पर किया गया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता रामलीला मैदान में उपस्थित हुए तथा वहां से मार्च करते हुए कॉग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, सोनिया गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के

घर सरकार के एजेंसी इनकम टैक्स विभाग द्वारा आज 4 दिन से रुपया गिरने के काम किया जा रहा है। रुपये गिनने की 40 मशीन लगी हुई है। लेकिन मशीन भी नोट गिनते गिनते धुआं फेंक दे रहा है। इतनी बड़ी रकम सांसद के घर से बरामद होना ये साबित करता है कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है। इसी तरह का भ्रष्टाचार कर और करवा कर देश को खोखला करने का काम कर रही है। साथ ही इतनी बड़ी रकमें बरामद होना यह भी साबित करता है

कि कांग्रेस की सहयोगी झारखंड सरकार भी इस कुकृत्य में लिप्त है। कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार का पर्याय, जिसका जीता जागता सबूत धीरज साहू के घर से इतनी बड़ी संख्या में बरामद नोट है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह के भ्रष्टाचारियों को भारत सरकार से मांग करती है की तत्काल प्रभाव से इनकी सदस्यता बर्खास्त की जाए साथ ही साथ ऐसे कुकृत्य में शामिल लोगों की जांच कर सख्त से सख्त कानूनी सजा दी जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,

श्रीमन्नारायण तिवारी, तेजप्रताप सिंह उर्फ छोटे, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष भाजयुमो प्रतिक सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संध्या पांडेय, मदन दुबे, भरत प्रधान, विकास कायस्थ, रामनारायण गोंड, राजू सिंह, गणेश वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, राहुल दुबे, बटेश्वर मिश्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।