भाजपा नेता प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी जन सुराज में शामिल हुए, ब्रह्मपुर से बने प्रत्याशी हुलास की बढ़ी मुश्किलें

विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावती सुर तेज हो गयी है। जिसमें भाजपा को बड़ी झटका लगा है। चुनाव में टिकट नही मिलने से नाराज बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने विद्रोह कर दिया।

भाजपा नेता प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी जन सुराज में शामिल हुए, ब्रह्मपुर से बने प्रत्याशी हुलास की बढ़ी मुश्किलें

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावती सुर तेज हो गयी है। जिसमें भाजपा को बड़ी झटका लगा है। चुनाव में टिकट नही मिलने से नाराज बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने विद्रोह कर दिया। डॉ सत्य प्रकाश तिवारी जन सुराज में शामिल हो गये हैं। उन्हें बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी का टिकट भी मिल गया है.

मिली जानकारी के अनुसार डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ब्रह्मपुर से बीजेपी का टिकट चाह रहे थे। लेकिन बीजेपी ने ये सीट अपने सहयोगी दल लोजपा(रामविलास) को दे दिया। लोजपा(रामविलास) ने इस सीट से हुलास पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कल ही डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान ही उन्हें जन सुराज में शामिल कराने और ब्रह्मपुर से टिकट देने का फैसला लिया गया। आज जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने डॉ तिवारी को पार्टी का सिंबल दिया।

डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ब्रह्मपुर क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार हुलास पांडेय को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।वे ब्रह्मपुर के नैनीजोर गांव के रहने वाले हैं। सिर्फ इस गांव में 10 हजार से ज्यादा वोटर हैं। इसके साथ ही ब्रह्मपुर के दूसरे गांवों में भी डॉ सत्य प्रकाश तिवारी की अच्छी पहचान रही है।