विंध्याचल राय बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, बधाईयों का लगा तांता

विंध्याचल राय बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, बधाईयों का लगा तांता

ब्रह्मपुर विधान सभा के जवही जगदीशपुर के मूल निवासी है श्री राय

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल के ब्रह्मपुर विधानसभा के कद्दावर भाजपा तथा पटना हाई कोर्ट के तेज तर्रार अधिवक्ता विंध्याचल राय को भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। वे भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने वाले बक्सर जिले के पहले भाजपा कार्यकर्ता बन गए है। जैसे ही यह सूचना भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल साइट से रिलीज हुई बक्सर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सबने बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को आभार जताया। भाजपा नेता विंध्याचल राय को कानूनी सेल के प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त किया जाना यह सुयोग्य उपलब्धि एडवोकेट

राय के पार्टी व् संगठन के प्रति वर्षों के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को दर्शाती है। उनके योगदान ने संगठन की कानूनी नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एडवोकेट विंध्याचल राय की पार्टी के प्रति बेजोड़ प्रतिबद्धता और समर्पण से न केवल ना कानूनी बिरादरी को लाभ हुआ है, बल्कि अब वे राज्य स्तर पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं। यह नई जिम्मेदारी कानून के क्षेत्र में उनके असाधारण कौशल और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विदित हो कि श्री राय जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय नेता है और हमेशा कार्यकर्ता उनके साथ सम्मानपूर्वक जुड़े रहते हैं। वे मूल रूप से ब्रह्मपुर विस अंतर्गत ब्रह्मपुर प्रखंड के जवही जगदीशपुर के रहने वाले है। छात्रजीवन से ही राजनीति के प्रति उनकी गहरी रूचि रही है तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी

परिषद से जुड़ सामाजिक जीवन की शुरूआत किए थे। वे पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके है। इस दौरान खुशी जताने वालों में नगर अध्यक्ष चुनमुन वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ, अजय प्रताप सिंह, निहार रंजन वर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक यादव, गोल्डेन पांडेय शक्ति राय, राजीव रंजन सिंह, संटू मित्रा, राकेश ठाकुर, मकरध्वज राय, बिट्टू कुमार, सोनू राय, रोहित सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक चौरसिया समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।