Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

चक्की की जिला पार्षद सरोज देवी बक्सर जिला परिषद की नई अध्यक्ष बन गई है। सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतविभाजन कराया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे मात्र 14 जिप सदस्य ही मौके पर उपस्थित थे। इसके बाद नियमों के मुताबिक एक घंटे तक इंतजार के बाद 12 बजे मत विभाजन कराया गया। जिसमें सरोज देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

- पूर्व अध्यक्ष विद्या भारती पर अपिश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कराया गया था मतविभाजन

केटी न्यूज/बक्सर

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

चक्की की जिला पार्षद सरोज देवी बक्सर जिला परिषद की नई अध्यक्ष बन गई है। सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतविभाजन कराया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे मात्र 14 जिप सदस्य ही मौके पर उपस्थित थे। इसके बाद नियमों के मुताबिक एक घंटे तक इंतजार के बाद 12 बजे मत विभाजन कराया गया। जिसमें सरोज देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

वही विद्या भारती का खेमा इस मतविभाजन में शामिल नहीं हुआ। बता दें कि सरोज देवी मूल रूप से चक्की प्रखंड के स्थानीय विशेषर डेरा के पूर्व जिप सदस्य परमा यादव की पत्नी है तथा पूर्व जिप अध्यक्ष विद्या भारती के खिलाफ इन्हीं के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो ध्वनि मत से पारित हुआ था।

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

निर्विरोध चुने जाने के बाद डीडीसी डॉ. महेन्द्र पाल ने उन्हें विजेता घोषित किया तथा प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव को संपन्न कराने के लिए बतौर पर्यवेक्षक भोजपुर जिले के अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा मौजूद रहे। इस दौरान समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतविभाजन के दौरान सरोज देवी के समर्थक बाहर काफी उत्साह से लबरेज थे।

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

चुनाव स्वच्छ व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतविभाजन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करावाया गया था। गौरतलब है कि इसके पहले पूर्व अध्यक्ष विद्या भारती के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सदस्यों ने मनमानी करने, विकास योजनाओं के चयन में भेदभाव तथा सदस्यों से दुर्व्यवहार समेत कई आरोप लगाए थे। 

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

जिप चेयरमैन को भाजपा नेता ने दी बधाई

वही दूसरी तरफ जिला परिषद का चेयरमैन बनने पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने सरोज देवी व उनके पति सह सामाजिक कार्यकर्ता परमा यादव को बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में उम्मीद जताया है कि सरोज देवी और उनकी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भेजे जा रहे

सरोज देवी बनी जिला परिषद की नई चेयरमैन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतविभाजन

पैसे और योजनाओं को मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में गांव, गरीब, किसान और मजदूरों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में समर्पित भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सरोज देवी की पृष्ठभूमि सामाजिक रही है तथा उनका चयन निर्विरोध हुआ है। इस कारण उनसे उम्मीद बढ़ गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।