Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ब्रह्मपुर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

ब्रह्मपुर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

- ब्रह्मपुर चौरास्ता से ब्रह्मेश्वरनाथ शिवमंदिर रोड में सड़क के दोनों किनारों से हटाया गया अतिक्रमण

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर  

बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर ब्रह्मपुर चौराहा से बाबा ब्रह्मेेश्वर नाथ मंदिर मार्ग के दोनों किनारों को अतिक्रमणमुक्त किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सीओ रोहित अग्रवाल एवं थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि ब्रह्मपुर में अतिक्रमण की समस्या नासूर बन गई थी। अतिक्रमण के चलते यहां हर दिन घंटों जाम लगा रहता है। ब्रह्मपुर रघुनाथपुर सड़क मार्ग में ब्रह्मपुर थाना

ब्रह्मपुर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

, प्रखंड मुख्यालय, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन, रघुनाथपुर प्राथमिक अस्पताल स्थित है। यहां आने जाने वाले लोग प्रतिदिन घंटों जाम में फंसकर हलकान होते है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क के किनारे गुमटी ठेला और सब्जी विक्रेता वालों के कारण होती है। डीएम के आदेशनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की गई, लेकिन इसे मात्र दिखावा ही कहा जा सकता है। ऐसा कई बार होता आया है। अतिक्रमण हटाने के दूसरे ही दिन अतिक्रमणकारी पुनः उसी जगह पर काबिज हो जाते है। एक बार के अभियान के बाद प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ब्रह्मपुर से अतिक्रमण हटाया गया हो।

ब्रह्मपुर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

इसके पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया लेकिन एक बार के अभियान के बाद प्रशासन की लंबी सुस्ती का लाभ उठा अतिक्रमणकारी फिर से काबिज हो जाते है। वही इस अभियान पर स्थानीय दुकानदारों ने सवाल भी उठाए है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि दो दिन पहले अनाउंस किया गया था, लेकिन बगैर मापी कराए आनन फानन में तोड़ फोड़ किया गया। कई जगह भेदभाव किया गया। किसी के सामने का मिट्टी काट दिया गया तो रसूख वालों का छुआ तक नहीं गया। इसको लेकर दुकानदारों में काफी नाराजगी है। हालांकि भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल के कारण दुकानदार खुलकर प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध नहीं कर सकें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।