Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

बोले चिराग पासवान: मानसिक रोगी हैं नीतीश कुमार, उनका इलाज जरूरी विदेश में भी हो रही हमारी निंदा

बोले चिराग पासवान: मानसिक रोगी हैं नीतीश कुमार, उनका इलाज जरूरी विदेश में भी हो रही हमारी निंदा

केटी न्यूज/पटना

राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरीके से बिहार और बिहारी को अपमानित होना पड़ा हम सब बिहारी हैं और हम सब में बहुत सारे लोग दूसरे राज्य और दूसरे देशों में आते जाते रहते हैं। उन लोगों ने जिस तरह से मुझे फोन कर मुख्यमंत्री के तरफ से दिए गए बयानों के बारे में कहा मुझे उससे बहुत लज्जा हुई। उनके बयान से बिहार के छवि को जिस तरह नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई करताना संभव नहीं है। यह बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही है। 

चिराग ने कहा कि- विधानसभा और विधानप रिषद में सीएम के बयान से पूरे देश में बिहार के लोग बदनाम हुए है। अभी तक पूल गिरने चोरी होने और अपराध होने को लेकर हमलोगों को शर्मसार होना पड़ता था। लेकिन,अब मुख्यमंत्री के इस अश्लील और अशोभनीय भाषा के लिए हर किसी को शर्म हो रही है। आपने कभी या कहीं सुना या सोचा था कि सीएम ऐसा बोलेंगे। 

इसके आगे चिराग ने कहा कि- हमे कभी भरोसा नहीं था की इतने सज्जन मुख्यमंत्री की भाषा ऐसी होगी। हम उस राज्य से आते हैं जहां आपस में भी लोग बड़ी इज्जत से बात करते हैं। हमलोग अपने पिता से आँख मिलाकर बात नहीं करते हैं। हम अपने पिता से इज्जत से बात करते हैं। आज ऐसा बोला जा रहा है जिसे सभी लोग देख और सुन रहे हैं। हमलोग संस्कारों में बंधे होते हैं। अपने से छोटे को भी आप कह कर बात करते हैं। कल हमलोग इस बयान पर घर में चर्चा तक नहीं कर पाए। सोचिए कितना बेकार तरीके से सीएम ने यह बात कही है। 

उधर,चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को इशारों - इशारों में मानसिक रोगी करार देते हुए कहा कि - सीएम नीतीश कुमार का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सही नहीं हैं। उनका इलाज करवा बहुत जरूरी हैं। क्योंकि उनका मानसिक स्वाथ्य तो बिल्कुल सही नहीं हैं?  हम तो अभी भी वापस से कह रहे हैं बिहार में सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।