आनंद मिश्रा को झटका: विजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की करायी वापसी

अश्वनी चौबे के विरोध में भाजपा से छह साल के लिए निष्कासन से वापसी हो गई है। इसमें भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चाणक्य की भूमिका निभाते हुए बीजेपी में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष पुनः भाजपा की सदस्यता दिलाई गयी

आनंद मिश्रा को झटका: विजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की करायी वापसी
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सम्मानित करते भाजपा नेता विजय मिश्रा

पार्टी की पुनः सदस्यता लेते पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह 

केटी न्यूज/पटना

अश्वनी चौबे के विरोध में भाजपा से छह साल के लिए निष्कासन से वापसी हो गई है। इसमें भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चाणक्य की भूमिका निभाते हुए बीजेपी में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष पुनः भाजपा की सदस्यता दिलाई गयी। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के वापसी के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा को झटका लगा है। वहीं बीजेपी को मजबूती मिली है। बक्सर के वर्तमान सांसद अश्वनी चौबे के लगातार विरोध व उनके पुतला दहन करने के कारण बीजेपी से राणा प्रताप को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। जिसके लोकसभा चुनाव 2024 में बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा को प्रेसवार्ता कर समर्थन देने की घोषणा की थी। जिसके बाद से मिथलेश तिवारी को विजयी बनाने के संकल्पित भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चाणक्य की भूमिका निभाते हुए राणा प्रताप को वापसी कराई। जिसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा ने पत्र जारी कर दी। जिसमें लिखा हुआ है कि बक्सर के चरित्रवन निवासी राणा प्रताप सिंह का निलम्बन प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर वापसी भाजपा जिला को आदेश जारी किया गया है। साथ ही मिथलेश तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार में भाग लेने को राणा प्रताप को निर्देश दिया गया है।