Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

विवाहिता की हत्याकांड मामले में आरोपी देवर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सोनवर्षा पुलिस ने मणिया गांव में छापेमारी कर एक विवाहिता की हत्याकांड मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवाहिता की हत्याकांड मामले में आरोपी देवर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा पुलिस ने मणिया गांव में छापेमारी कर एक विवाहिता की हत्याकांड मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यादव उर्फ भुअर बताया जाता है। बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को मृतक महिला मिन्ता देवी के भाई बिरेंद्र यादव ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, सास, ससुर सहित चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया था। दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस ने मृतका के पति अरविंद यादव को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। जबकि परिवार के अन्य नामजद लोग फरार हो गए थे। रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड के फरार विवाहिता के देवर घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने चिन्हित घर पर छापेमारी कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि विवाहिता हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।