Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

टेंशन में एसटीएफ : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद 22 जिलों में 3000 मोबाइल बंद

टेंशन में एसटीएफ : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद 22 जिलों में 3000 मोबाइल बंद

केटी न्यूज /प्रयागराज

 15 अप्रैल को मेडिकल चेकअप के दौरान हुई माफिया ब्रदर्स की हत्या के बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है कि दोनों भाईयों की मौत के बाद करीब 3000 फोन अचानक बंद हो गए हैं। यह नंबर सर्विलांस पर लगाए गए थे। एक साथ इतने सारे मोबाइल नंबरों के ऑफ होने से इस मामले में जांच काफी हद तक प्रभावित हो रही है। दरअसल पुलिस ने उमेश पाल की हत्या के बाद से शूटरों की तलाश के साथ ही अतीक-अशरफ के कई रिश्तेदारों और मददगारों के नंबर सर्विलांस पर लगाए थे।

जिससे कि पुलिस को इस केस में मदद मिल सके। वह शूटर और इस हत्याकांड में शामिल फरार अन्य आरोपियों तक पहुंच सके, लेकिन अतीक-अशरफ की मौत के बाद से उसके रिश्तेदार और दोस्त सभी दहशत में आ गए हैं। इस हत्याकांड के बाद से बंद हुए 3000 नंबरों के कारण जांच प्रभावित हो रही है। जांच प्रभावित न हो इसके लिए अब एसटीएफ ने कॉल डिटेल के जरिए मुखबिरों की मदद ले रही है।

टेंशन में एसटीएफ : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद 22 जिलों में 3000 मोबाइल बंद

बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद फरार हुए शूटर और अतीक के परिजन जिसमें उसका बेटा असद और पत्नी शाइस्ता की तलाश करने के लिए पुलिस ने पांच हजार से ज्यादा मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाए थे। इतने नंबरों को सर्विलांस पर लगाने का एक ही मकसद था ताकि एसटीएफ को आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके‌ और ऐसा ही हुआ। एसटीएफ को कई जानकारियां भी मिली थी। यहां से मिली जानकारी के बाद ही एसटीएफ दिल्ली में तीन मददगारों तक पहुंच पाई। इन मददगारों से ही असद और गुलाम की लोकेशन मिली थी।

टेंशन में एसटीएफ : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद 22 जिलों में 3000 मोबाइल बंद

इसी लोकेशन के आधार पर एसटीएफ ने इन दोनों का पीछा किया और झांसी में जाकर ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई। असद और गुलाम की मौत के ठीक तीन दिन बाद ही प्रयागराज में रिमांड के दौरान अतीक और अशरफ की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

लखनऊ, दिल्ली, बाराबंकी, कानपुर समेत 22 जिलों के थे नम्बर

सूत्रों की माने तो एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली, बाराबंकी, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, अजमेर, शाहजहांपुर, झांसी, हरदोई, बरेली, सहारनपुर, पटना, रांची, रायपुर समेत 22 जिलों के ये नम्बर स्विच ऑफ हुए हैं। इनमें कुछ मोबाइल नम्बर कुछ दूसरे माफिया गिरोहों से जुड़े लोगों के भी थे। हालांकि अतीक-अशरफ की हत्या के बाद एसटीएफ ने कुछ और नम्बरों को सर्विलांस पर लिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।