ब्रह्मपुर में एनडीए का ‘पावर शो’, कार्यकर्ता सम्मेलन बना चुनावी शंखनाद

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र का बीबीएन हाई स्कूल खेल मैदान गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन का गवाह बना, जब एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की भीड़ उमड़ी। इस आयोजन ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत जैसा माहौल भी बना दिया।

ब्रह्मपुर में एनडीए का ‘पावर शो’, कार्यकर्ता सम्मेलन बना चुनावी शंखनाद

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र का बीबीएन हाई स्कूल खेल मैदान गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन का गवाह बना, जब एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की भीड़ उमड़ी। इस आयोजन ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत जैसा माहौल भी बना दिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की और संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन ने। मुख्य अतिथि भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि ब्रह्मपुर की जनता का विश्वास एनडीए पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बिहार की प्रगति की रीढ़ बताया।

नेताओं का शक्ति प्रदर्शन भी सम्मेलन की खासियत रहा। हुलास पांडे, डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी और प्रदीप राय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। आशीष रंजन राय और सत्येंद्र कुमार जुलूस के साथ मैदान में दाखिल हुए तो माहौल और जोशीला हो गया।

जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओंकृजल-जीवन-हरियाली, सात निश्चय और ग्रामीण सड़क निर्माण को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। विंध्याचल कुशवाहा ने बीस साल पहले की राजनीतिक तस्वीर का जिक्र कर कहा कि एनडीए ने बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के मामले में नई दिशा दी है।

सम्मेलन का समापन कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और संकल्प से हुआ। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माना कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी की लड़ाई नहीं बल्कि विकास और विचारधारा की जंग है। भीड़ और जोश ने साफ संकेत दिया कि ब्रह्मपुर विधानसभा में एनडीए ने चुनावी रणभूमि में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है।