Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर लगा विराम

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी में लंबे समय से मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर चला आ रहा विवाद शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड के दो पंचयातों को छोड़ अन्य पंचायतों के मुखियाओं की बैठक में सर्वसम्मति से डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। बता दंे कि इसके पहले दो मुखिया खुद को सिमरी मुखिया संघ का

डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

अध्यक्ष बता रहे थे। जिससे पूरे प्रखंड में इस बात की चर्चा थी कि सिमरी में मुखिया संघ दो गुटों में बंट गया है। हालांकि बैठक के दौरान भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। बैठक के दौरान दो पंचायतों के मुखिया बैठक से बाहर निकल गए। इसके पहले एकौना मुखिया अशोक राय के नेतृत्व में मुखिया संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के लि

डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

मुखियाओं में काफी बहस हुई। जिसके चलते दो पंचायतों के मुखिया बैठक से निकल गये। उसके बाद भी सत्रह मुखिया बैठक में शामिल रहे। वहीं बैठक में सबसे पहले मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए एकौना पंचायत के मुखिया अशोक राय का नाम सामने आया। लेकिन वह अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिये। उसके बाद बैठक में शामिल मुखियाओं ने सर्वसम्मति से डुमरी

डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर को अध्यक्ष पद के चयन किया गया। वहीं बैठक में मुखिया संघ का उपाध्यक्ष राम नारायण कुमार, हिरामुनि देवी को कोषाध्यक्ष, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी को प्रवक्ता, कानुनी सलाहकार के रूप देवन्ति देवी व सचिव के पद पर कविता देवी का चयन किया गया। वहीं बैठक में मुखिया

डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मुखियाओं की प्रतिष्ठा व विकासात्मक कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा। बैठक में मुखिया दिनेश कुमार पाण्डेय, धर्मराज चौरसिया, रामयश गोंड, अशोक रजक, के साथ ही प्रमोद पाण्डेय, सुनील यादव, राजेश यादव, बबन राम आदि मुखिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।