Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

समृद्धि यात्रा पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, जमीनी मुद्दों से दूरी का आरोप

समृद्धि यात्रा के तहत बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता डॉ. मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि इस पूरी यात्रा में जमीनी मुद्दे पूरी तरह गायब रहे और आम जनता की समस्याओं पर कोई ठोस चर्चा नहीं की गई।

समृद्धि यात्रा पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, जमीनी मुद्दों से दूरी का आरोप

केटी न्यूज/बक्सर

समृद्धि यात्रा के तहत बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता डॉ. मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि इस पूरी यात्रा में जमीनी मुद्दे पूरी तरह गायब रहे और आम जनता की समस्याओं पर कोई ठोस चर्चा नहीं की गई।डॉ. पांडे ने कहा कि बक्सर जैसे औद्योगिक संभावनाओं वाले जिले में भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। चौसा पावर प्लांट और नवानगर फैक्ट्री जैसी बड़ी परियोजनाओं के बावजूद स्थानीय युवाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है।

समृद्धि यात्रा पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, जमीनी मुद्दों से दूरी का आरोप

उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिले में उद्योग मौजूद हैं, तो बेरोजगारी की समस्या अब तक क्यों बनी हुई है।महंगाई के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। डॉ. पांडे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी चरम पर पहुंच गई है। इसके बावजूद सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है और जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादे—जैसे रोजगार सृजन, महंगाई पर नियंत्रण और किसानों की आय बढ़ाने के दावे—आज भी अधूरे हैं।

समृद्धि यात्रा पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, जमीनी मुद्दों से दूरी का आरोप

सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।डॉ. पांडे ने समृद्धि यात्रा को ‘जनसंवाद’ की बजाय ‘एकतरफा बयानबाजी’ करार दिया। उनका कहना था कि इस यात्रा में जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय केवल सरकारी उपलब्धियों का बखान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को इसका जवाब जरूर मिलेगा। कांग्रेस ने साफ किया कि वह जनता के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

समृद्धि यात्रा पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, जमीनी मुद्दों से दूरी का आरोप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।