Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी
Keshav Times

भाजपा विधायक 'श्रेयसी सिंह' को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ चयन

एक राजनेता होते हुए भी पेरिस में आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में बिहार की एक मात्र खिलाड़ी श्रेयसी सिंह का चयन हुआ है।

भाजपा विधायक 'श्रेयसी सिंह' को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ चयन
Shreyasi Singh

केटी न्यूज़/जमुई

हमारे देश में ऐसे कई प्रतिभाशाली छात्र और खिलाड़ी हैं जिन्होंने बड़ी-बड़ी परेशानियों के बावजूद भी अपना सपना नहीं छोड़ा और आगे बढ़ते गए, किसी दूसरे का नहीं सुनी और एक दिन देश का नाम विश्वपटल पर रोशन किया।ऐसा ही एक मुकाम जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने हासिल किया है। जो एक राजनेता होते हुए भी पेरिस में आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में बिहार की एक मात्र खिलाड़ी श्रेयसी सिंह का चयन हुआ है।ये केवल बिहार ही नहीं बल्कि देश के लिए गौरव की बात है।

भाजपा विधायक 'श्रेयसी सिंह' को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ चयन

श्रेयसी सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं।उन्हें निशानेबाजी में अर्जुन पुरुस्कार से भी नवाजा जा चुका है। जमुई की रहने वालीं श्रेयसी सिंह का नाता बिहार के एक शाही परिवार से रहा है।उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की हैं।श्रेयशी को खेल में बचपन से ही दिलचस्पी रही है। 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने निशानेबाजी में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम विश्वपटल पर ऊंचा किया।

भाजपा विधायक 'श्रेयसी सिंह' को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ चयन

वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं तो इस हिसाब से कह सकते हैं कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली हैं।बता दें कि श्रेयसी सिंह का राजनीतिक डेब्यू साल 2020 में हुआ था।बिहार की वीवीआईपी सीट जमुई से उन्होनें बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी।वह एक एथलीट होने के साथ-साथ बिहार विधानसभा की सदस्य भी हैं।उन्होंने राजद उम्मीदवार को 41 हजार 49 वोटों से करारी शिकस्त दी थी।जमुई में उनको 79603 वोट मिले थे।

भाजपा विधायक 'श्रेयसी सिंह' को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ चयन

26 जुलाई से पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेल के लिए निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के लिए 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें भाजपा विधायक श्रेयसी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह जानकारी उन्हें शुक्रवार को लगभग 11 बजे मिली थी।भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने आईएसएसएफ से मंजूरी मिलने के बाद ये जानकारी दी थी। जिसके बाद से पूरे बिहार में खुशी का माहौल है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।