Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

ट्रक में आग लगने से चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

सासाराम चौसा पथ पर मंगलवार को सिरसियां गांव के पास एक ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक को रोककर चालक और खलासी ने आग में घिरे ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

ट्रक में आग लगने से चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

केटी न्यूज़ / रोहतास

सासाराम चौसा पथ पर मंगलवार को सिरसियां गांव के पास एक ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक को रोककर चालक और खलासी ने आग में घिरे ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के बारे में बक्सर निवासी चालक जसीम अहमद ने बताया कि वह बक्सर से डेहरी ऑन सोन बालू लोड करने के लिए जा रहा था, तभी ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जैसे ही केबिन में धुआं भर गया, चालक ने जल्दी से ट्रक को खड़ा किया और दोनों ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए बाल्टी से पानी डाला, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद, अग्निशामक को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान ट्रक का इंजन जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।