Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

23 को बक्सर आएंगी बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित - अनिल चौधरी

23 को बक्सर आएंगी बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित - अनिल चौधरी

- आईटीआई मैदान बक्सर में आयोजित होगा सभा, तैयारी में जुटी बसपा

केटी न्यूज/बक्सर 

23 को बक्सर आएंगी बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित - अनिल चौधरी

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती का लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पहली बार बिहार की धरती पर आगमन हो रहा है। मायावती 23 मई को आईटीआई मैदान बक्सर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। उक्त जानकारी आज बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीएसपी के उम्मीदवार अनिल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को उनका आगमन बक्सर की भूमि पर हो रहा है।

23 को बक्सर आएंगी बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित - अनिल चौधरी

इसलिए हम बहुजन समाज समेत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान में आस्था रखने वाले तमाम लोगों से आग्रह करते हैं कि आप सभी बड़ी संख्या में जुट कर आए और दलित, गरीब, वंचित, शोषितों की देश में एकमात्र उम्मीद बहन मायावती की जनसभा को सफल बनाएं। अनिल चौधरी ने कहा कि बहन मायावती देश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और स्व. कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए की जान से जुटी हुई है।

23 को बक्सर आएंगी बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित - अनिल चौधरी

आज जब देश में दो तरह की शक्तियां मुंह फैलाए खड़ी है और देश के संविधान के नाम पर लोगों का वर्ग लाने का काम कर रही है। उनसे मुकाबला को एकमात्र नेता बहन मायावती मजबूती से मैदान में है। वहीं पप्पू यादव के समर्थन पर अनिल कुमार ने कहा कि उसके समर्थन से बहुजन समाज पार्टी को बल मिला है,

23 को बक्सर आएंगी बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित - अनिल चौधरी

बसपा और मजबूती से बक्सर में चुनाव लड़ रही है और इस बार बक्सर बहुजनों का होगा। वही संवाददाता सम्मेलन में चुनाव प्रभारी चक्रवर्ती चौधरी, प्रदेश महासचिव सह चुनाव स्टार प्रचारक लालजी राम, जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम, प्रदेश महासचिव संजय मंडल, प्रदेश महासचिव डॉ रंजन पटेल, शिव बहादुर पटेल और मनजी यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।