Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

चुनाव में सपा विधायक ने भाजपा के ऐजेंट बनकर किया काम तो नाराज 350 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव में सपा विधायक ने भाजपा के ऐजेंट बनकर किया काम तो नाराज  350 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

केटी न्यूज/गाजीपुर

नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में करीब 350 सदस्यों ने समाजवादी पार्टी से जयकिशन साहू के विधानसभा सदस्य रहने तक समाजवादी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का काम किया। पत्रकार वार्ता में  सिंह ने बताया कि 2022 के चुनाव में भाजपा  के नगर पालिका चेयरमैन द्वारा यह गठजोड़ कर लिया गया था कि वह उनको विधानसभा जिताएंगे। साथ ही मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के हिसाब से सदर विधायक द्वारा भाजपा के मन मुताबिक प्रत्याशी दिया जाएगा। परिणाम मतगणना के बाद सामने आया। उसमें समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार के मतों से और ज्यादा अंतर से चुनाव हार गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जय किशन शाहू इस चुनाव में भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयकिशन शाहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव द्वारा टिकट वितरण को लेकर बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट को तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मंशा को दरकिनार करते हुए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी में काम न करने की धमकी देते हुए तथा उनके द्वारा तय प्रत्याशी के न जीतने पर चपरासी तक बनने की बात कह के प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया गया।

चुनाव में सपा विधायक ने भाजपा के ऐजेंट बनकर किया काम तो नाराज  350 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से प्रत्याशी देकर वर्तमान चेयरमैन की जीत सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने विधायक से सवाल पूछा की शरीफ राइनी के समर्थन देने के बावजूद भी भाजपा कैसे 3353 मतों से चुनाव जीत गई। जबकि पिछले चुनाव में शरीफ के बसपा से लड़ने और सांसद अफजल अंसारी के जोरदार प्रचार करने के बावजूद भी केवल मामूली अंतर के वोटों से भाजपा चुनाव जीती थी।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित थी क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध हो गया था तथा तत्कालीन क् ड मंगला प्रसाद ने इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी थी पूरे शहर के नागरिक भी बदलाव चाहते थे लेकिन विधायक जयकिशन साहू और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के बीच 2022 के विधान सभा चुनाव में हुई डील की वजह से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका में एक बार फिर से पांच सालो के लिया काबिज हो गई।उन्होंने कहा कि हमसब लोग समाज की सेवा जारी रखेंगे और नगरपालिका में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। मौके पर इस्तीफा देने वालो में व्यापार प्रकोष्ठ के रजनीश मिश्रा सक्रिय सदस्य इंदिवर वर्मा मनीष पांडे मु परवेज सिंटू यादव दीपक उपाध्याय भोला रावत विक्की वर्मा मंगल सिंह कमलेश कुशवाहा संतोष कुशवाहा गुड्डू यादव अनुज यादव विशाल सिंह अभिषेक त्रिपाठी अभिषेक मौर्या शुभम श्रीवास्तव आदि 350 लोगो ने इस्तीफा दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।