बनारपुर पैक्स की कमान मुन्ना यादव के हाथ, 101 मतों से राजेश तिवारी को दी शिकस्त

बनारपुर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में मुन्ना यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पैक्स की कमान अपने हाथ में ले ली। मंगलवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश तिवारी को 101 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बनारपुर पैक्स की कमान मुन्ना यादव के हाथ, 101 मतों से राजेश तिवारी को दी शिकस्त

केटी न्यूज/चौसा

बनारपुर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में मुन्ना यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पैक्स की कमान अपने हाथ में ले ली। मंगलवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश तिवारी को 101 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।चुनाव में कुल 337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान 26 मत अवैध पाए गए। इसके बाद वैध मतों की गणना की गई, जिसमें मुन्ना यादव को 206 मत मिले, जबकि राजेश तिवारी के खाते में 105 मत आए।

इस तरह मुन्ना यादव ने 101 मतों के अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।मतगणना केंद्र से परिणाम की घोषणा होते ही मुन्ना यादव के समर्थक खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर काफी देर तक जश्न का माहौल बना रहा। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भी खुशी का इजहार किया।जीत के बाद मुन्ना यादव ने समर्थकों और पैक्स मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और पैक्स सदस्यों का हित उनकी प्राथमिकता होगी।

पैक्स के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।इधर, चुनाव परिणाम को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। स्पष्ट मतों के अंतर से मिली जीत को मुन्ना यादव के समर्थक किसानों और पैक्स सदस्यों के समर्थन के रूप में देख रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थक नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ जुलूस की शक्ल में भी नजर आए।