Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

डुमरांव में कल पहुंचेगा जनसुराज का कारवां, प्रशांत किशोर करेंगे जनता से सीधी बात

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र मंगलवार को एक बार फिर से राजनीतिक हलचल का केंद्र बनने वाला है। जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर कल डुमरांव पहुंचेंगे, जहां वे लोगों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पुराने भोजपुर अंडरपास के पास स्वागत समारोह से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में जनसुराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है।

डुमरांव में कल पहुंचेगा जनसुराज का कारवां, प्रशांत किशोर करेंगे जनता से सीधी बात

डुमरांव में कल पहुंचेगा जनसुराज का कारवां, प्रशांत किशोर करेंगे जनता से सीधी बात

‎केटी न्यूज/डुमरांव

स्वागत के बाद प्रशांत किशोर का काफिला शंकर सिनेमा हॉल मोड़ से होते हुए 10:30 बजे राज अस्पताल पहुंचेगा, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में वे बिहार की राजनीति में वैकल्पिक सोच और जनसुराज के विकास मॉडल पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, वे डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज प्रत्याशी शिवांग विजय सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे।

डुमरांव में कल पहुंचेगा जनसुराज का कारवां, प्रशांत किशोर करेंगे जनता से सीधी बात

अपने भाषण में प्रशांत किशोर स्थानीय मुद्दों सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस करने वाले हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा जनसुराज अभियान को नई ऊर्जा देगा और मतदाताओं के बीच संगठन की पकड़ को और मजबूत करेगा।

डुमरांव में कल पहुंचेगा जनसुराज का कारवां, प्रशांत किशोर करेंगे जनता से सीधी बात

इधर, प्रशासन ने प्रशांत किशोर के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं। स्थानीय नागरिकों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और कई लोग उन्हें सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।