Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

- सिर्फ जीविका से एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा रोजगार

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

केटी न्यूज/नावानगर

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

 बक्सर संसदीय क्षेत्र के 10$2 हाईस्कूल नावानगर खेल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने एनडीए उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के समर्थन में वोट करने की अपील की। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि वे भाजपा के साथ 2005 से साथ हैं। बीच में दो बार नए घर चले गए थे, जो गलती कर दिए थे। नए घर में सब गड़बड़ होने लगी थी। जिसके बाद पूराने घर लौट आया हूं।

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

अब कहीं नहीं जायेंगे। उन्होंने एनडीए को हम लोग का संज्ञा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को जब से मौका मिला बिहार के विकास के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 2005 तक राज्य की स्थिति क्या थी, यह सभी को मालूम था। शिक्षा बदहाल थी, स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुकी थी। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। साल 2005 में पीएचसी में एक-दो मरीज आते थे, महीने में 35 मरीज इलाज के लिए पीएचसी पहुंचते थे। पर अब पीएचसी में प्रति माह 11 हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं, और उनका बेहतर इलाज होता हैं।

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा पांचवीं कक्षा से बच्चों को पोषाक योजना, साईकिल योजना चलाया गया। बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए इंटर एवं बीए पास करने पर 25 एवं 50 हजार की स्कालरशिप देने का काम हमलोगों की सरकार ने किया है। सीएम ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के आरक्षण देने का भी जिक्र किया। चुनावी सभा को पूर्व मंत्री संतोष निराला, राम बिहारी सिंह, अजीत चौधरी, अंजुम आरा, अखिलेश सिंह, कतवारू सिंह, भाजपा के

दो बार चले गए थे नए घर, होने लगी थी सब गड़बड़ वापस लौटा -मुख्यमंत्री

पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने की। चुनावी सभा में लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।