Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

चुनाव से पहले बूथों पर दुरूस्त कराई जाएगी मुलभूत सुविधाएं - अनिशा राणा

डुमरांव थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा ने कहा डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर बूथों का भौतिक सत्यापन कर वहां मौजूद सुविधाओं की पड़ताल की

चुनाव से पहले बूथों पर दुरूस्त कराई जाएगी मुलभूत सुविधाएं - अनिशा राणा

- डुमरांव थानाध्यक्ष ने किया डुमरांव विधानसभा के दर्जन भर बूथों का भौतिक सत्यापन, दिए कई आवश्यक निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव

चुनाव से पहले बूथों पर दुरूस्त कराई जाएगी मुलभूत सुविधाएं - अनिशा राणा

शुक्रवार को डुमरांव थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा ने कहा डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर बूथों का भौतिक सत्यापन कर वहां मौजूद सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र बनाए गए स्कूलों के प्रधानाध्यापक को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। बूथों के भौतिक सत्यापन के दौरान थानाध्यक्ष ने मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, शौचालय, रैंप, पंखा, लाईट तथा वहां तक पहुंचने का मार्ग की जायजा लिया।

चुनाव से पहले बूथों पर दुरूस्त कराई जाएगी मुलभूत सुविधाएं - अनिशा राणा

जहां कमी पाई वहा तत्काल इसे दुरूस्त करने का निर्देश भी दिया। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष ने कुशलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय कुशलपुर में शौचालय पर महिला व पुरूष शौचालय का नाम नहीं लिखने पर आपत्ति जताई तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र पाठक को अविलंब शौचालयों पर महिला व पुरूष शौचालय लिखवाने का निर्देश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि शीघ्र ही

चुनाव से पहले बूथों पर दुरूस्त कराई जाएगी मुलभूत सुविधाएं - अनिशा राणा

वे इसे लिखवा देंगे। प्रशिक्षु डीएसपी ने नंदन, लाखनडिहरा, नेनुआ तथा कुशलपुर पंचायतों का जायजा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताई कि लोकसभा चुनाव भयंकर गर्मी के मौसम में हो रहा है। ऐसे में मतदान केन्द्रों पर कई सुविधाओं का होना आवश्यक है। ताकी मतदाताओं व चुनाव कर्मियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

चुनाव से पहले बूथों पर दुरूस्त कराई जाएगी मुलभूत सुविधाएं - अनिशा राणा

उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व सभी सुविधाएं दुरूस्त करवा ली जाएगी। गौरतलब है कि इसके पहले गुरूवार को उन्होंने स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बूथों का भौतिक सत्यापन किया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।