आपसी विवाद के कारण जदयू केसठ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रद्द

जेडीयू के केसठ प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रविवार को आयोजित चुनाव आपसी विवाद के कारण रद्द कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आपसी विवाद के कारण जदयू केसठ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रद्द

केटी न्यूज/केसठ।

जेडीयू के केसठ प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रविवार को आयोजित चुनाव आपसी विवाद के कारण रद्द कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में थे। नामांकन और समर्थकों की संख्या को लेकर दोनों पक्षों में गुटबाजी बढ़ती गई। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मौके पर मौजूद जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करते हुए चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि संगठन की एकता सर्वाेपरि है और किसी भी स्थिति में आंतरिक कलह को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति बनने के बाद ही अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।जिला नेतृत्व के निर्देश पर जल्द ही पुनः बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के चयन का प्रयास किया जाएगा। चुनाव रद्द होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और संगठन हित में कार्य करने की अपील की है।