Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, जिला बक्सर के द्वारा रविवार की शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय अहिरौली में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन का कार्य जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने किया।

-- बक्सर सदर सीट से आनंद मिश्रा को टिकट मिलने के बाद से चल रहे थे नाराज, गिले शिकवे भूल फिर से एकजुट हुए सभी कार्यकर्ता

केटी न्यूज/बक्सर

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, जिला बक्सर के द्वारा रविवार की शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय अहिरौली में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन का कार्य जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने किया।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट, एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा तथा भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि शनिवार 18 अक्टूबर को बिहार चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का आगमन बक्सर के वैष्णवी क्लार्क होटल में हुआ था। इस दौरान भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक एवं विस्तारकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

इसी बैठक में भाजपा नेतृत्व द्वारा बक्सर विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद मिश्रा के समर्थन में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। धर्मेन्द्र प्रधान ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से भी संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चर्चा की।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

इसी का परिणाम रहा कि रविवार को भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र पांडेय ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में उन्हें पूर्ण विश्वास है और पार्टी की विचारधारा ही देशहित में सर्वाेपरि है।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

अमरेन्द्र पांडेय ने अपने नामांकन को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका एकमात्र लक्ष्य बक्सर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करना है।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

प्रेस वार्ता के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और एनडीए गठबंधन जिंदाबाद के नारों के साथ एकता और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि भाजपा के नेतृत्व में बक्सर विधानसभा से एनडीए की जीत निश्चित है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पांडेय ने लिया नामांकन वापस, आनंद मिश्रा के समर्थन में जताई एकजुटता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।