Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बक्सर संसदीय सीट पर राजद की भारी बहुमत से जीत, सुधाकर सिंह बने नए सांसद

बक्सर संसदीय सीट पर राजद की भारी बहुमत से जीत, सुधाकर सिंह बने नए सांसद

- राजद प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को .... मतों से किया पराजित

- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजार समिति में किया गया मतों की गिनती

- 13 वें राउंड से ही राजद प्रत्याशी ने बना ली थी अजेय बढ़त, देर रात जारी हुआ रिजल्ट

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर संसदीय क्षेत्र की सीट पर इंडी गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह विजयी घोषित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी को .... मतों से पराजित किया है। सुधाकर सिंह को इस चुनाव में .... मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी .... मत प्राप्त कर सकें। तीसरे स्थान पर बसपा के अनिल कुमार रहे जिन्हें ... वोट मिला। वही असम कैडर के आईपीएस अधिकारी तथा निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्र अपने पहले ही चुनाव में प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे। उन्हें ... मत मिला तथा निर्दलीय सहित कुछ दलीय प्रत्याशियों में ये सबसे अधिक मत पाने वाले प्रत्याशी बने। वही इस चुनाव में पूरे ताम झाम से ताल ठोकने वाले पूर्व मंत्री ददन पहलवान अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने राजद प्रत्याशी के जीत की घोषणा की तथा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी दिया। इसके पहले सुबह आठ बजे से भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बक्सर बाजार समिति प्रांगण स्थित गोदाम में मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना के दौरान पूरा जिला प्रशासन व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पूरे बाजार समिति को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके अलावे एहतियात के तौर पर बाजार समिति रोड को सील कर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी। बाजार समिति के साथ ही पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन सभी राजनैतिक दलों के समर्थक शांति बनाए रखें। जिस कारण प्रशासन का काम आसान हो गया था।

मतगणना के लिए बनाए गए थे विधानसभाव वार 14-14 टेबल

लोस चुनाव के मतों की गिनती के लिए विधानसभा वार 14-14 टेबल बनाए गए थे। जहां बारी बारी से ईवीएम मशीनों को लाकर गिनती की जा रही थी। इसके अलावे पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग कक्ष बनाए गए थे। वज्र गृह से मतगणना कक्ष तक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।