बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल रेफर
प्रखंड के केसठ-सरैया डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग पर भट्ठा पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के केसठ-सरैया डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग पर भट्ठा पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायल युवक को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केसठ पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बक्सर रेफर कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक पटना जिला का निवासी बताया जा रहा है, जो प्रखंड के कुलमनपुर गांव में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। बताया जाता है कि वह रविवार की सुबह अपने काम पर जा रहा था, तभी भट्ठा पुल के समीप यह हादसा हो गया।सूचना मिलते ही बासुदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अनिल पासवान ने बताया कि घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा संभावित परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें।

