ब्रह्मपुर में कंटेनर ने मारी पुलिस के गश्ती वाहन में धक्का, चार पुलिसकर्मी जख्मी, दो रेफर

ब्रह्मपुर में कंटेनर ने मारी पुलिस के गश्ती वाहन में धक्का, चार पुलिसकर्मी जख्मी, दो रेफर

- 22 चक्का ट्रेलर के धक्के से क्षतिग्रस्त हुई औद्योगिक थाने की गाड़ी

केटी न्यूज/बक्सर 

पिछले 24 घंटे बक्सर पुलिस के काफी भरी गुजरे रहे है। इस दौरान दो थाना क्षेत्रों की गश्ती वाहन को भारी वाहनों ने टक्कर मारा है। इसमें ब्रह्मपुर थाने के जमादार हरेन्द्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए है। जख्मियों में एक की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि ब्रह्मपुर थाने की पुलिस एनएच 922 पर रामगढ़ गांव के पास गश्ती अभियान चला रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पुलिस वाहन में धक्का मार दिया। जिससे पुलिस की गश्ती वाहन पलट गई। इस दुर्घटना में सैप जवान विनोद कुमार, जवान हरेराम त्रिपाठी, रामविलास प्रसाद व जमादार हरेन्द्र सिंह घायल हो

गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कंटेनर चालक अपना वाहन लेकर भागने में सफल रहा। वही जख्मियों को आनन फानन में प्राथमिक इलाज के लिए रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है। वही दूसरी घटना एनएच 922 पर ही औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस टीम अपनी गाड़ी खड़ी कर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान एक 22 चक्का टेलर ने उक्त पुलिस वाहन में धक्का मार दिया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत थी कि दुर्घटना के समय वाहन में जवान मौजूद नहीं थे। जिससे जान माल की क्षति नहीं हुई। एसपी मनीष कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच व फरार वाहन चालकों की पहचान करवाई जा रही है।