बक्सर में निजी कंपनी के प्रबंधक ने फांसी लगा किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर में एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार रात की है, शनिवार को सुबह मकान मालिक तथा आस पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई।

बक्सर में निजी कंपनी के प्रबंधक ने फांसी लगा किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
suicide case

केटी न्यूूज/बक्सर

बक्सर में एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार रात की है, शनिवार को सुबह मकान मालिक तथा आस पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी।

वही उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। मृतक की पहचान पटना जिले के पंचवटी बहादूरपुर के महेश कुमार के 29 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है, वह शादी शुदा था तथा बक्सर के खलासी मोहल्ले के अनुराग पटेल के मकान में किराए पर रहता था। वह एमआई कंपनी के टीवी व मोबाईल के सर्विस सेंटर का प्रबंधक था। हालांकि, कंपनी ने तीन महीना पहले ही उसके टीवी का कोड ब्लाक कर दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में रहता था। बताया जाता है कि उसका किसी लड़की से अफेयर भी था तथा वह अक्सर उसे अपने बुलेट बाइक पर घुमाते देखा जाता था। वह फांसी लगाने से पहले उस लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर इसकी जानकारी भी दिया था।

रात में ही उक्त लड़की ने उसी कंपनी के एक दूसरे लड़के को इसकी जानकारी दे उसके कमरे पर भेजा था। लेकिन देर तक प्रयास के बाद भी दरवाज नहीं खुला, वही सुबह में वह लड़का फिर से आया तब लोगों को इस घटना की जानकारी हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी पटना से आ गए है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले दो वर्षों से इसी मकान में किराए पर रहता था। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।