रक्तदान से बच सकती है कई जिंदगियां, डुमरांव पीएचसी में 15 रक्तदाताओं ने किया महादान
विश्व रक्तदाता दिवस माह के अवसर पर डुमरांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान को जीवनदान का माध्यम बताया। इस दौरान कुल 15 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।


__ युवा रक्तदाता अजय राय ने किया शिविर का शुभारंभ, बोले- जरूरतमंदों की मदद के लिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आना चाहिए
केटी न्यूज/डुमरांव
विश्व रक्तदाता दिवस माह के अवसर पर डुमरांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान को जीवनदान का माध्यम बताया। इस दौरान कुल 15 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।शिविर का उद्घाटन युवा रक्तदाता अजय राय ने अपना रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है, क्योंकि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से न सिर्फ किसी की मदद होती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरबी प्रसाद मौजूद रहे। उनकी देखरेख में पूरी व्यवस्था संचालित की गई। उन्होंने कहा कि रक्त की उपलब्धता किसी भी आपात स्थिति में मरीजों के लिए बेहद जरूरी होती है। ऐसे आयोजनों से रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिलती है और लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है।कार्यक्रम में डॉक्टर गौतम, डॉक्टर विनोद कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ मोहन गुप्ता, रेडक्रॉस सदस्य संजय केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बक्सर से आए संतोष कुमार, मुकेश कुमार, अमित डब्लू और प्रकाश ने भी शिविर में सहयोग किया।

रक्तदान करने वालों में अजय राय, डॉक्टर शेरोन, फरहाद, नाजनीन (चिकित्सा पदाधिकारी, पुराना भोजपुर), योग प्रशिक्षक अचल कुमारी, संजय कुमार, संजय केशरी, राहुल कुमार, डॉक्टर धनंजय कुमार मौर्या, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव, नीतीश कुमार सिंह और पिंटू कुमार सिंह सहित 15 लोग शामिल रहे।स्वास्थ्य कर्मियों और रेडक्रॉस सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान लोगों ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ रही है और ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होते हैं।शिविर में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।

