Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की रात हत्यारबंद बदमाशों ने एक रिटायर्ड दरोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से सिर में पीछे से गोली मारी गई है

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

केटी न्यूज/आरा

सोमवार की रात रिटार्डड दरोगा के बेटे को मछली पार्टी के लिए घर से बुलाया और फिर उसके सिर में गोलीमार कर हत्या कर दी। हत्यारों के द्वारा मृतक के मोबाइल से ही हत्या की सूचना दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी  पिंटू यादव 32 पिता जगनरायण यादव के रूप में हुई है।

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

  हत्याकांड में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। मर्डर के बाद वारदात में साथ रहे एक शख्स ने पिंटू के ही फोन से मौके से ही उसके घर वालों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के अनुसार हत्याकांड के पीछे जमीन जमीन से जुड़ा है। मृतक पिंटू कुमार ने दस कट्ठा जमीन खरीदने के लिए गांव के शख्स को दस लाख रुपए दिए थे। जिस शख्स को उसने पैसे दिए थे वो भी इस पार्टी में मौजूद था। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ हो रही है।

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं पुलिस ने हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

इधर मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि उसने स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर पुल के समीप एक व्यक्ति से दस कट्ठा जमीन खरीदा था। जिसको लेकर उसने उसे मोबाइल द्वारा अकाउंट पर और कैश मिलाकर कुल चौदह लख रुपए उसे दिया था। जिसको बाद उक्त युवक द्वारा जमीन की नापी भी कर दी गई थी। इसी बीच सोमवार की रात जब वह अपने घर गोढ़ना रोड से बाइक पर सवार होकर अपने गांव घोड़पोखर जा रहा था। तभी उक्त युवक द्वारा फोन कर उन्हें करवा गांव स्थित बगीचे में खाने-पीने को लेकर बुलाया गया।

मछली पार्टी के लिए रिटार्यड दरोगा के बेटे को घर से बुलाया फिर खोपड़ी में गोलीमार कर दी हत्या

जिसके बाद वह वहां पहुंचा। जहां खाने-पीने के दौरान उक्त युवक द्वारा जमीन ना लिखने और दिए गए पैसे भी नहीं लौटने की बात कही जाने लगी। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद वह वहां से उठकर गांव आने ले बाइक स्टार्ट करने लगा। तभी उसे रोक पीछे से उक्त युवक द्वारा उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।