Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

पीरो थाना क्षेत्र के स्थानीय पीरो गांव की बुधवार की सुबह की घटना

पति और सास सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप 

शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस 

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

केटी न्यूज/आरा

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के स्थानीय पीरो गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। दहेज में पैसे, पलंग और सोफा के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है। मृतका पीरो गांव निवासी महात्मा पासवान की 24 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी थी। मायके वालों की ओर से उसके पति और सास सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव सुरेंद्र पासवान उर्फ सुरेंद्र राम ने बताया कि उनकी बेटी पूजा कुमारी की शादी 19 नवंबर 2021 में बिहिया मंदिर में पीरो गांव निवासी ललन राम उर्फ बबन के पुत्र महात्मा पासवान से की थी। शादी के बाद जब उसकी बेटी को बच्ची होने वाली थी, तो उसके पति द्वारा कहा जाने लगा कि उसके पास इलाज के लिए इतने पैसे नहीं है। इलाज कराना है, तो मायके वालों से मांग कर आओ।

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

उसके बाद उसकी सास और ससुराल वालों द्वारा दहेज में पलंग व सोने की चेन की मांग की जाने लगी। मंगलवार की रात उसके पति द्वारा लात-घुसों से जमकर पिटाई की गई थी। तब उनकी बेटी पूजा कुमारी ने फोन कर घटना की जानकारी दे रही थी। लेकिन उसके पति द्वारा मोबाइल छीन लिया गया। कुछ देर बाद उसने फोन कर सूचना दी की अभी पूजा की तबीयत सीरियस है। अभी बात नहीं करेंगे। इसी बीच बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

दहेज के लिए मारपीट करने के बाद तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या

तब वह परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पीरो गांव पहुंचे और   पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र पासवान उर्फ सुरेंद्र राम की ओर से पूजा के पति महात्मा पासवान और सास राधिका देवी सहित ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज में पलंग व सोने की चेन के लिए  लात-घुसों से उसे मारकर एवं तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि पूजा तीन भाई और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसे एक पुत्री भी है। घटना के बाद उसके मायके में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।