शादी के ढाई माह बाइ बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

शादी के ढाई माह बाइ बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

- घटना के बाद फरार है ससुराल पक्ष के लोग, जांच में जुटी पुलिस

- मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

केटी न्यूज/आरा

जिले में दहेज को लेकर हत्याओं का सिलसिला आज भी जारी है। एक बार फिर दहेज की मांग पूरी नहीं हाेने पर 19 वर्षीया एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के मायके वालों का अरोप है कि उनकी ओर से दहेज में अपाची बाइक नहीं देने के कारण उनकी बेटी की हत्या की गई। घटना जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ टोला गांव की

शुक्रवार रात की है। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। मृत विवाहिता मसाढ़ टोला निवासी विशाल कुमार की पत्नी अंजली देवी थी। उसकी महज ढाई माह पहले ही शादी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। अंजली का मायका छपरा जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव में है। 

अंजली के चचेरे भाई मुकेश प्रसाद ने बताया उसकी शादी इसी वर्ष के 12 जून को गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ टोला निवासी धनजी प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार साथ हुई थी। शादी के करीब एक सप्ताह के बाद से ही उसके पति विशाल कुमार सहित अन्य ससुराल वालों ने अपाची बाइक की मांग की। जिसके लिए अंजली को प्रताड़ित भी किया जाने लगा। इस बात की जानकारी उसकी बहन ने घरवालों को दी। तब अंजली के पिता चाचा अकलू महतो उर्फ उमाशंकर सहित घरवालों ने कहा था कि

अभी हाथ खाली है। बाद में बाइक दे देंगे। इसके लिए उन्होंने थोड़ा समय मांगा। उसके बाद ससुराल वालों ने कभी अंजली से फोन पर बात नहीं करायी। शुक्रवार की रात उसके पति ने फोन कर सूचना दी गई कि अंजली की तबीयत खराब है। आप लोग आकर मिल लीजिए। उस पर शनिवार की सुबह वे सभी अंजली के ससुराल मसाढ़ टोला पहुंचे। वहां देखा कि उसकी बहन का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है।

वहीं, घर के लोग फरार हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मुकेश प्रसाद द्वारा अंजली के पति विशाल कुमार, सास और ससुर ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज में अपाची बाइक नहीं मिलने के कारण फांसी लगाकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि अंजली अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मचा है। उसकी मां उर्मिला देवी रो-रोकर बुरा हाल है।