Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

- पति सहित अन्य ससुराल वालों पर लगाया आरोप, छह पर प्राथमिकी

- पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों का लिया गया बयान, आरोपितों को पकड़ने में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/आरा

जिले के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जवइनिया गांव में रविवार की देरशाम दहेज में बाइक के लिए 22 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर दी गयी। साड़ी से गला घोंटकर विवाहिता को मार डाला गया है। मृतका जवइनिया गांव निवासी राजू साह की पत्नी नेहा कुमारी थी। उसकी इसी साल 28 फरवरी को शादी हुई थी। मायके वालों ने उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी लालजी साह की बेटी नेहा कुमारी थी। जिसकी शादी इसी साल 28 फरवरी को जवइनिया गांव निवासी शिव शंकर साह के पुत्र राजू साह से करायी गयी थी। 

बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

लालजी साह ने बताया कि बेटी की शादी के दस दिन के बाद से ही उसके पति और ससुराल वालों द्वारा बाइक की मांग की जाने लगी थी। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता और उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। रविवार की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपनी बेटी नेहा कुमारी से फोन पर बात भी थी। उस दौरान नेहा ने बताया था कि वह ठीक है। उसके कुछ देर बाद उसके ससुराल के ही एक परिचित ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गयी है।

बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

उस पर वह जवइनियां गांव पहुंचे और देखा की उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। साथ ही, उसके ससुराल के सभी लोग फरार हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बेटी के पति राजू साह, ससुर शिव शंकर शाह, सास फुलकारी देवी, भैसुर हीरालाल बहादुर,

बाइक के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

भावह रिंकू देवी और पूजा देवी पर गले में साड़ी से फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने मायके पक्ष का बयान दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों की धरपकड़ की भी कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि नेहा दो बहन और दो भाइयों में तीसरे स्थान पर थी। मौत के बाद उसके मायके में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।